भीषण गर्मी के बीच मनाली पहुंच रही पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक जाम में घंटों रेंगते दिखे वाहन
भीषण गर्मी के बीच मनाली (हिमाचल प्रदेश) जाने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण मंडी के पास चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गाड़ियां जाम में घंटों रेंगती नज़र आईं। हीटवेव के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं।