भीषण गर्मी के बीच लद्दाख पहुंच रही पर्यटकों की भीड़, भीषण ट्रैफिक जाम का वीडियो आया सामने
भीषण गर्मी के बीच लद्दाख में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच लद्दाख के नुब्रा-पैंगोंग मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम का वीडियो सामने आया जिसमें वाहनों की लंबी कतारें दिख रही हैं। एक शख्स ने इसपर कहा, "लद्दाख को भी गुरुग्राम बना दिया है।" अन्य ने कहा, "जैव-विविधता वाले क्षेत्रों में....वाहनों की संख्या पर प्रतिबंध होना चाहिए।"