भीषण गर्मी में उत्तराखंड में पुलिसकर्मी ने लंगूर को पिलाया पानी
हरिद्वार (उत्तराखंड) में भीषण गर्मी के बीच एक पुलिसकर्मी ने पास की नदी से एक लंगूर को पानी पिलाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सीढ़ियों पर शांत बैठे लंगूर को पुलिसकर्मी अपने हाथों में पानी लेकर पिलाते दिख रहा है। गंगा दशहरा पर आयोजित स्नान उत्सव के दौरान पुलिसकर्मी घाटों पर तैनात था।