भीषण ठंड के चलते गौतमबुद्ध नगर में 8वीं तक के स्कूलों का बदला गया समय
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में भीषण ठंड के चलते पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल का समय बदला गया है। गौतमबुद्ध नगर के बीएसए राहुल पवार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, 16 जनवरी से सुबह 10 बजे से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यूपी में 20 जनवरी तक घना कोहरा रहने का अनुमान है।