दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को भीषण भूस्खलन के कारण 30 लोग लापता हो गए हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आकर 10 घर ढह गए जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है। इसको लेकर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने घटना के बाद अग्निशमन कर्मी समेत सैकड़ों बचाव कर्मियों को तैनात किया है।