पंजाब नैशनल बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की दो लग्ज़री कारें (मर्सिडीज़ बेंज 4मैटिक GL 350 CDI 4MATIC और मर्सिडीज़ बेंज GLE 250) जल्द ही आम लोगों के लिए नीलाम होने वाली हैं। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को नीलामी की अनुमति दी है और जल्द ईडी की वेबसाइट व अखबारों में संबंधित नोटिफिकेशन आएगा।