भगोड़े मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में कैसे हासिल किया 'F रेज़ीडेंसी कार्ड'?

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में 'F रेज़ीडेंसी कार्ड' हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकसी ने अपनी पत्नी की बेल्जियम नागरिकता का फायदा उठाकर यह कार्ड प्राप्त किया है। वहीं, प्रत्यर्पण से बचने के लिए चोकसी ने फर्ज़ी दस्तावेज़ पेश किए थे। इस कार्ड से उसे 10-साल तक बेल्जियम में रहने की छूट मिल गई है।