भगौड़े ललित मोदी के भाई को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भगौड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से तब पकड़ा गया जब वह शहर से बाहर जाने वाले थे। एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद समीर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने ले जाया गया और बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।