भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहीद का दर्जा न मिलने को लेकर अमेरिकी संगठन ने उठाई आवाज़

भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सरकारी रिकॉर्ड में शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर उत्तर अमेरिकी पंजाबी असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि उन तीनों के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित किया जाना चाहिए।