भगत सिंह ने जेल में लिखा था 'मैं नास्तिक क्यों हूं' लेख, 64 दिनों तक की थी भूख हड़ताल

सरदार भगत सिंह को 23 मार्च-1931 को फांसी दी गई थी। वह करीब 2 साल जेल में रहे और इस दौरान उन्होंने 'मैं नास्तिक क्यों हूं?' नामक लेख लिखा था जिसमें उनके क्रांतिकारी विचारों की झलक मिलती है। भगत सिंह ने साथियों संग जेल में 64-दिनों तक भूख हड़ताल की थी जिसमें उनके एक साथी की मौत हो गई थी।