प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है, "हम बसंत पंचमी के स्नान के लिए बेहतर व्यवस्था करेंगे।" बकौल पुलिस, अमृत स्नान पर कोई वीवीआईपी मूवमेंट नहीं होगा और हर पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, मेला क्षेत्र में प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं।