inshorts

भगवानों वाले ट्रेंड पर पृथ्वी शॉ और उनकी गर्लफ्रेंड का वीडियो हुआ वायरल

26 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर भगवानों वाले वायरल ट्रेंड पर अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ 'तुम दोनों कैसे मिले?' वाली रील शेयर की है। शॉ ने कैप्शन में लिखा, "गॉड्स प्लान। 🕉️🔱🌸♥️" रील में कपल के वेकेशन का वीडियो दिख रहा है। आकृति अग्रवाल एक मशहूर सोशल मीडिया स्टार और ऐक्ट्रेस हैं।