भगवान राम की यात्रा से प्रेरित होकर शख्स ने साइकिल से की 2,500 km की यात्रा
नोएडा के 30-वर्षीय सार्थक चौहान ने 16 दिनों में रामेश्वरम-अयोध्या तक 2,500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने सात राज्यों को पार किया। भगवान राम से प्रेरित होकर उन्होंने यह यात्रा लगातार तीसरे साल की है। दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या पहुंचने वाले चौहान ने कहा, "अयोध्या प्रतिवर्ष और अधिक भव्य व दिव्य होती जा रही है।"