प्रेमानंद महाराज ने 'भगवान शिव किस नाम का जाप करने से प्रसन्न होते हैं?' का जवाब दिया है। उन्होंने 'सांब सदाशिव' जपने की सलाह देते हुए कहा, "चलते-फिरते, उठते-बैठते, नहाते...किसी भी समय यह जाप कर सकते हैं। इसमें माता पार्वती और महादेव दोनों की कृपा मिलती है।" उन्होंने कहा, "गुरु मंत्र लेने पर ही 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करें।"