भगवद गीता बांट रहे लोगों पर जुर्माना लगाए जाने का दावा, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

दिल्ली पुलिस ने एक खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि कनॉट प्लेस में भगवद गीता बांट रहे कुछ लोगों पर पुलिस ने जुर्माना लगाया था। बकौल पुलिस, ऐसा कोई चालान नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि इस्कॉन स्वयंसेवकों पर पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया।