भगवान की मूर्ति छूने पर कर्नाटक में दलित परिवार पर लगा ₹60,000 का जुर्माना, 6 लोग गिरफ्तार

कोलार (कर्नाटक) में भगवान की मूर्ति छूने के आरोप में एक दलित लड़के के परिवार पर ₹60,000 का जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 8-सितंबर को जुलूस में निकाली जाने वाली मूर्ति को छूने पर दलित लड़के को पीटा गया था।