भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बने: अयोध्या में केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आरती की। केजरीवाल ने कहा, "मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि मेरा भारत जल्द दुनिया का नंबर 1 देश बने...हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इस को संभव कर सकते हैं...यह मेरा दिल कहता है।"