अवैध वसूली मामले में आरोपी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर कर उन्हें 'भगोड़ा' घोषित करने वाले आदेश को रद्द करने की मांग की। कोर्ट मामले पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा। गौरतलब है, महीनों तक लापता रहने के बाद सिंह गुरुवार को पुलिस के सामने पेश हुए थे।