भीलवाड़ा (राजस्थान) में बुधवार शाम तालाब में डूबने से 40-वर्षीय लक्ष्मी, उसके 12-वर्षीय बेटे प्रवीण व 13-वर्षीय भतीजे सुनील की मौत हो गई। बकौल पुलिस, पशुओं को पानी पिलाते वक्त तालाब में डूबे सुनील को बचाने के लिए मां-बेटे उसमें कूदे थे। राज्य आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजन को ₹4-4 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की गई है।