दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को श्रीकर भरत के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ियों के जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। आईपीएल ने वीडियो ट्वीट कर कैप्शन लिखा, "श्रीकर भरत ने खेल को स्टाइल में खत्म किया।" आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया।