भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद राहुल भाई: राहुल बजाज के निधन पर आनंद महिंद्रा

उद्योगपति राहुल बजाज के निधन के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है, ''मुझे दिग्गजों का सहयोग मिला है।" उन्होंने कहा, "धन्यवाद राहुल भाई, मुझे भरपूर सहयोग देने के लिए…सलाह देने, उत्साहित करने और मज़बूत बनने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए।" बकौल महिंद्रा, "भारतीय कारोबार के इतिहास में आपके पदचिन्ह को कभी मिटाया नहीं जा सकेगा।"