भरोसा है कि आप हमारी गलतियों पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे: लोगों से गुजरात के सीएम

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को लोगों से कहा, "हमारा पूरा मंत्रिमंडल नया है...इसमें जोश है...मुझे भरोसा है कि आप गलतियां करने पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे...आप काम करने का सही तरीका बताएंगे और हमारी गलतियों को सुधारेंगे।" बकौल पटेल, बीजेपी की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता है।