भवानीपुर उपचुनाव में टीएमसी वोट करने के लिए ₹500 दे रही है: प्रियंका टिबरेवाल
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लोगों को वोट डालने के लिए पैसे दे रही है। बकौल टिबरेवाल, ''बंसड्रोनी के एक शख्स ने मुझे बताया कि टीएमसी ने उसे वोट डालने के लिए ₹500 दिए...मैंने इसके बारे में अधिकारियों को बता दिया है।''