थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत को मिले सबक के बारे में बात की और कहा, "भविष्य में युद्ध लड़ने के लिए हमें स्वदेशी हथियारों के साथ तैयार रहना पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने होंगे...अपनी हथियार प्रणालियों से भविष्य में युद्ध लड़े जाने चाहिए।"