भविष्य में हाइब्रिड तरीके से लड़े जाएंगे युद्ध, दुश्मन की जानकारी नहीं होगी: वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में युद्ध हाइब्रिड तरीके से लड़े जाएंगे जो पारंपरिक तरीकों से पूरी तरह अलग होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य का युद्ध कंप्यूटर वायरस से लेकर अल्ट्रासोनिक मिसाइल तक हाइब्रिड होगा। बकौल चौधरी, आने वाले युद्ध में दु्श्मन कौन है इसके बारे में हमें जानकारी भी नहीं होगी।