भाई घर छोड़कर भारत मां के लाल बन गए, मां के लाल खाली कहने को रह गए: पीएम मोदी के भाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई व राशन डीलर प्रहलाद मोदी ने कहा है कि कमीशन बढ़ाने व अन्य मांगें पूरी न होने पर गुजरात के राशन दुकानदार अक्टूबर में हड़ताल करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने मांगें न रखने के सवाल पर कहा, "'भाई ने 1970 में घर छोड़ा...भारत माता के लाल बन गए...हीरा बा के लाल खाली कहने को रहे।"