भाभी से अवैध संबंध के चलते शख्स ने की थी पत्नी सहित 6 लोगों की हत्या, सज़ा-ए-मौत बरकरार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाभी संग अवैध संबंधों के चलते 2009 में अपनी पत्नी, 3 बच्चों और 2 पड़ोसियों की हत्या करने वाले शख्स को दी गई सज़ा-ए-मौत बरकरार रखी है। कोर्ट ने मामले को 'दुर्लभ' बताते हुए कहा, "दोषी समाज के लिए खतरा है। अगर उसे मौत की सज़ा नहीं मिली तो समाज के अन्य सदस्य सुरक्षित नहीं रह सकते।"