inshorts

भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हराया

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश को 103 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस राशिद की नाबाद 90 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश 140 रन ही बना पाया।