भारत अगले 30 वर्षों में $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनेगा: यूएस में पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्थिर वातावरण के चलते भारत दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक नेता और विकसित देश भारत के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बकौल गोयल, "भारत में विकास दर बताती है...कि हम 30-वर्षों में $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था...बनेंगे।"