पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर मोहम्मद हफीज़ ने कहा है कि भारत अपने अच्छे खेल से नहीं बल्कि पैसे कमाने के कारण विश्व क्रिकेट का 'लाडला' है। उन्होंने कहा, "जैसे घर में कमाने वाले बेटे को अधिक प्यार किया जाता है उसी तरह भारत रेवेन्यू उत्पन्न करने वाला देश है। पूरी दुनिया की द्विपक्षीय सीरीज़ में भी उनके स्पॉन्सर्स जाते हैं।"