भारत अपने नागरिकों की निकासी में समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजेगा 4 मंत्री

युद्ध प्रभावित यूक्रेन के पड़ोसी देशों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू और वी.के. सिंह को विशेष दूत के तौर पर भेजा जाएगा। वे सीमावर्ती इलाकों से भारतीयों की निकासी की देखरेख करेंगे। यह फैसला यूक्रेन संकट पर चर्चा को लेकर बुलाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है।