भारत अरबों डॉलर की टीम है लेकिन हमारी टीम उसे हराने में सक्षम है: पाक मुख्य चयनकर्ता वसीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा है कि भारत अरबों डॉलर की टीम है लेकिन हमने दिखाया है कि हमारी टीम उसके खिलाफ जीतने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "हमने टी20 विश्व कप-2021 का सेमीफाइनल और एशिया कप-2022 का फाइनल खेला है। मुझे विश्वास है कि...हमारी टीम टी20 विश्व कप-2022 में भी फैन्स को खुशी देगी।"