भारत आने वाली उड़ानों के 2% यात्रियों की जांच करें: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र

केंद्र ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से भारत आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने को कहा है। केंद्र सरकार के मुताबिक, "इसके तहत भारत में आने वाली हर उड़ान में 2% यात्रियों की आरटी-पीसीआर द्वारा रैंडम स्क्रीनिंग शामिल होगी।" गौरतलब है कि देश में गुरुवार को कोविड-19 के 18,819 मामले सामने आए।