भारत की विविधता के बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने कहा, "भारत में इतनी संस्कृति है कि...आपको इसे अपनाना ही होगा।" उन्होंने कहा, "वहां बहुत सारी आध्यात्मिक चीजें हैं...अलग-अलग धर्म हैं...27-28 अलग-अलग बोलियां हैं।" उन्होंने आगे कहा कि वह भारतीय संस्कृति से प्यार करते हैं और यह एक ऐसी जगह है जहां सबको अवश्य जाना चाहिए।