भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, वह अपने फैसले खुद ले सकता है: वोस्तोक सैन्य अभ्यास पर अमेरिका

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव पैट्रिक राइडर ने कहा है कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह किसके साथ सैन्य अभ्यास करेगा, इसका फैसला वह खुद ले सकता है। राइडर ने यह टिप्पणी भारत, रूस और चीन के संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वोस्तोक-2022' को लेकर की है। बकौल राइडर, "भारत महत्वपूर्ण सहयोगी है, हम साथ काम करना जारी रखेंगे।"