अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा भूकंप राहत सामग्री पहुंचाए जाने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "भारत एक सच्चा मददगार है।" बकौल विदेश मंत्रालय, "भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए दो उड़ानों में 27 टन आपातकालीन राहत सहायता पहुंचाई है।" गौरतलब है, बुधवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण 1,000+ लोगों की मौत हो चुकी है।