विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनैशनल रिलेशंस (आईएफआरआई) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति में किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सैन्य कमांडरों द्वारा भारत-चीन के बीच 13 दौर की चर्चा हुई लेकिन कुछ बिंदु ऐसे हैं जिन्हें अभी भी सुलझाया जाना बाकी है।