गायिका लता मंगेशकर के निधन पर बांग्लादेश ने शोक व्यक्त किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, “संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के लिए भारत और उपमहाद्वीप के साथ दुनिया के लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।" प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लिखा, "सुरसाम्राज्ञी के निधन पर उपमहाद्वीप के संगीत क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है।"