भारत और पाक के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ आयोजित करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताई इच्छा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत व पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज़ करवाने को लेकर इच्छा जताई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने कहा है, "2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन इस मैदान के सबसे यादगार पलों में से एक था। हम भारत-पाक के मैच की मेज़बानी के लिए उत्साहित हैं।"