भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों और कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को परमाणु प्रतिष्ठानों और एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, "दोनों देशों के बीच इस तरह की सूचियों का लगातार 31वां आदान-प्रदान है जो 1 जनवरी 1992 को पहली बार हुआ था।" गौरतलब है कि 31 दिसंबर 1988 को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।