भारत और फ्रांस 15 से 26 नवंबर तक करेंगे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास
भारत और फ्रांस आतंकवाद रोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांस के बंदरगाह शहर फ्रेज़स में सोमवार से 12 दिवसीय द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 'गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री' बटालियन की एक पलटन वहां भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों ने 2019 में राजस्थान में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था।