भारत व फ्रांस के डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (डीपीएसयू) ने 2 एमओयू साइन किए हैं जिसके तहत अन्य देशों को निर्यात करने के लिए मुंबई व कोलकाता में क्रमशः सबमरीन, युद्धपोत और इनके पार्ट्स बनाए जाएंगे। मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड कथित तौर पर फ्रेंच नेवल ग्रुप के साथ मिलकर स्कॉर्पीन क्लास के सबमरीन तैयार करेगी।