सरकार ने बताया है कि भारत का औसत दैनिक कोविड-19 टीकाकरण दुनिया के 18 बड़े देशों के संयुक्त आंकड़े से ज़्यादा है। बकौल सरकार, 18 देशों में औसतन रोज़ाना 81.7 लाख डोज़ लगाई जा रही हैं जबकि भारत में यह संख्या 85.4 लाख है। अमेरिका और ब्राज़ील की औसत दैनिक खुराकों की संख्या क्रमशः 7.9 लाख और 13.8 लाख है।