वित्त राज्यमंत्री भागवत के. कराड के अनुसार, भारत के फिनटेक बाज़ार का मूल्यांकन 2025 तक तिगुना बढ़कर ₹6,20,700 करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न नीतियों ने इसकी वृद्धि में सहयोग दिया है। बकौल कराड, भारत में वित्तीय प्रौद्योगिकी की स्वीकार्यता मार्च 2020 में 87% थी जो इस मामले में देश को उभरते बाज़ारों में अग्रणी बनाता है।