आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 16-सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $2.23 बिलियन घटकर $550.87 बिलियन रह गया जिसके साथ ही फॉरेक्स रिज़र्व 2-साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार $0.34 बिलियन बढ़कर $38.64 बिलियन पर पहुंच गया। वहीं, फॉरेन करेंसी असेट्स $2.52 बिलियन गिरकर $489.60 बिलियन हो गए।