भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $5.21 अरब घटकर $545.65 अरब हुआ

आरबीआई के अनुसार, 23 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $5.21 अरब घटकर $545.652 अरब हो गया, जबकि फॉरेन करेंसी असेट्स $4.698 अरब गिरकर $484.901 अरब रह गया। इसके साथ ही फॉरेक्स रिज़र्व 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य $45.8 करोड़ घटकर $38.186 अरब पर पहुंच गया।