भारत की आधी आबादी की उम्र 25 साल से कम, ओलंपिक मूवमेंट के लिए आकर्षक स्थान: नीता

उद्योगपति व इंटरनैशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) में भारत की पहली महिला सदस्य नीता अंबानी ने कहा है, "भारत की लगभग आधी आबादी, 60 करोड़ से अधिक लोगों की उम्र 25-वर्ष से कम है।" उन्होंने कहा, "यह भारत को ओलंपिक मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए सबसे आकर्षक...स्थान बनाता है।" भारत 2023 में 40 साल बाद आईओसी सेशन की मेज़बानी करेगा।