नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है, "भारत का कोविड-19 टीकाकरण...पुख्ता डिजिटल प्लैटफॉर्म कोविन से चलता है...प्रमाणपत्र वेरिफाई हो सकते हैं और आधार कार्ड से जुड़े हैं।" उन्होंने कहा, "पूरी प्रक्रिया त्रुटिरहित और यूके से काफी आगे है।" दरअसल, यूके द्वारा भारतीय प्रमाणपत्र को मान्यता न देने के चलते वैक्सीनेटेड भारतीय यात्रियों के लिए वहां क्वारंटीन अनिवार्य है।