भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी हुई समाप्त, ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक मूल्य की बोलियां मिलीं
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि 26-जुलाई को शुरू हुई भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई। नीलामी के अंत तक 5जी स्पेक्ट्रम के लिए ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक मूल्य की बोलियां मिलीं। बकौल मंत्री, कुल 72-गीगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया था जिसमें से करीब 51-गीगाहर्ट्ज़ के लिए बोलियां मिलीं।