भारत की प्रजनन दर के रिप्लेसमेंट लेवल के नीचे पहुंचने के क्या मायने हैं?
भारत की प्रजनन दर घटकर 2.0 हो गई है जो रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से कम है। बकौल संयुक्त राष्ट्र, रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से कम प्रजनन दर वाले देशों में जनसंख्या में स्पष्ट कमी दर्ज होती है क्योंकि एक पीढ़ी अपने रिप्लेसमेंट के लिए पर्याप्त बच्चे पैदा नहीं कर रही। विशेषज्ञों के अनुसार, इस कमी का संकेत जनसंख्या में स्थिरता है।